मिर्ज़ापुर: कुरकुठिया गांव के पीड़ित ने डीएम से जमीन की नापी कराने और विपक्षियों पर कार्रवाई की गुहार लगाई
देहात कोतवाली क्षेत्र के कुरकुठिया गांव निवासी बृहस्पति दुबे ने शुक्रवार की दोपहर 1:00 बजे डीएम को पत्र सौंपकर जमीन की नापी कराने और विपक्षियों पर कार्रवाई करने की गुहार लगाई। आरोप लगाया कि विपक्षी काफी सारंग किस्म के हैं। उप जिलाधिकारी के आदेश के बावजूद लेखपाल विपक्षियों के दबाव में जमीन की नापी नहीं कर रहा है। कई बार प्रार्थना पत्र दे चुका हूं।