मिर्ज़ापुर: कटरा कोतवाली थाना क्षेत्र के बल्ली का अड्डा मोहल्ले में युवक ने फांसी के फंदे पर झूलकर दी जान, मौके पर पहुंची पुलिस
शुक्रवार की सुबह 7:00 कटरा कोतवाली थाना क्षेत्र के बल्ली का अड्डा मोहल्ले में फांसी के फंदे पर झूलता हुआ युवक का सव मिलने से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने सव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान विराट केसरी उम्र लगभग 24 वर्ष जो की रात में प्रयागराज से वापस अपने घर बल्ली का अड्डा आया था और सुबह फांसी के फंदे पर झूलता हुआ मिला।