मिर्ज़ापुर: बुंदेलखंडी वार्ड के सभासद के खिलाफ नगर पालिका परिषद मिर्जापुर के सभी सभासदों ने डीएम को सौंपा पत्र
बुंदेलखंडी वार्ड के सभासद के खिलाफ नगर पालिका परिषद मिर्जापुर के सभी सभासदों ने कलेक्टोरेट में शुक्रवार को दोपहर 1:00 बजे डीएम को पत्र सौंपा। डीएम को पत्र सौंपकर सभासदों ने आरोप लगाया कि सभासद सतीश केसरवानी के पुत्रगण बैठक में घुस जाते हैं और परेशान करते हैं। जबरन काम मांगते हैं, कार्य में बाधा उत्पन्न करते हैं। सभासद सतीश केशरवानी किसी बैठक में नहीं आते।