सिंगरौली: मुडवानी डैम की ढलान उतरते समय एक प्लाई लोड ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलटा चालक घायल
विन्ध्यनगर थाना के जयन्त चौकी अंतर्गत मुडवानी डैम की ढलान पर एक ट्रेलर वाहन प्लाई लोड कर जयन्त की ओर जा रहा था और जैसे ही मुडवानी डैम की चढ़ाई के पास पहुंचा चालक से वाहन का नियंत्रण बिगड़ गया और वह अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गया। जिससे ट्रेलर में लोड पूरी प्लाई सड़क पर बिखर गई।वहि हादसे में चालक को चोटें आई हैं जिसे राजगीरों ने अस्पताल भेज कर भर्ती कराया है।जहां उसका उपचार अभी जारी है।