सिरसागंज: अरांव पुलिस ने गांव नगला धर्म रेलवे लाइन के पास तीन वांछित चोरों को गिरफ्तार किया, कब्जे से तमंचा, बाइक और ट्रैक्टर बरामद
फिरोजाबाद के अरांव थाना पुलिस ने चोरी के मामले में तीन वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गांव नगला धर्म के पास रेलवे लाइन किनारे से आरोपियों को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों में खेमकरन, अमन सिंह और नरेंद्र प्रताप सिंह शामिल हैं। इनके कब्जे से 315 बोर का देशी तमंचा, दो जिंदा कारतूस, पल्सर बाइक, ओप्पो मोबाइल, 600 रूपये नगद और ट्रैक्टर बरामद किया गया है।