गांव झारडा के घाटी मोहल्ला में 7 दिवसीय श्रीमद भागवत कथा ज्ञान गंगा यज्ञ का ग्रामीणों द्वारा आयोजन किया जा रहा है। जिसमें जिला पंचायत सदस्य प्रतापसिंह आर्य और श्यामसिंह चौहान शामिल हुए। इस दौरान बडी संख्या में श्रद्धालु मौजुद रहे। कथा का वाचन पंडित अमृत व्यास द्वारा किया गया। शुक्रवार को सुबह 11 बजे व्यासपीठ का पुजन पाठ भी किया गया।