लक्सर के बालावाली तिराहे पर देर रात तेज रफ्तार ट्रक ने ड्यूटी पर तैनात डायल 112 पुलिस वैन को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में एसएसआई राजेश बिष्ट समेत चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। गंभीर हालत में एसएसआई को हायर सेंटर रेफर किया गया है, जबकि तीन अन्य का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक और उसमें सवार दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
Uttarakhand, India | Nov 16, 2026