ऊना: ऊना में शुरू हुई पुलिस आरक्षी भर्ती, 1600 अभ्यर्थियों ने दिया शारीरिक परीक्षण
ऊना जिले में पुलिस आरक्षी भर्ती प्रक्रिया के तहत 1600 पुरुष अभ्यर्थियों ने 10 नवंबर को शारीरिक दक्षता और माप परीक्षण में भाग लिया। डीआईजी सौम्या सांबशिवम की देखरेख में यह प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से चल रही है। भर्ती 16 नवंबर तक जारी रहेगी।