कांके: पेसा कानून लागू करने की मांग को लेकर राजभवन के पास आदिवासी समाज के लोगों ने दिया धरना
Kanke, Ranchi | May 30, 2025 राजभवन के पास पेशा कानून लागू करने सहित कई अन्य मांगों को लेकर शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे से आदिवासी समाज धरना दे रहे हैं। इस दौरान काफी संख्या में आदिवासी समाज के लोग मौजूद हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज पिछले कई महीनों से समाज के पेशा कानून लागू करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार लागू करने के बजाय कार्यशाला और सेमिनार कर रही है।