गायघाट: गायघाट व बेनीबाद थाना क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ पैगम्बर हजरत का जन्मदिवस, सुरक्षा का था पुख्ता इंतजाम
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट व बेनीबाद थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर पैगंबर हजरत मुहम्मद साहब का जन्म दिवस हर्षोल्लास के साथ संपन्न हो गया। पैगंबरे इस्लाम की जन्मदिवस के पर्व पर लोगों का उत्साह दिखा। इस अवसर पर कई जगहों पर जुलूस निकाले गए। मस्जिदों में भी भीर जुटी रही।