गायघाट: लक्ष्मण नगर में शौच के लिए गई किशोरी नदी में डूबी, ग्रामीणों ने बाहर निकाला शव
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र के लक्ष्मण नगर मलाही चौक के समीप बकिया नदी किनारे शौच के लिए गई एक किशोरी की डूबने से मौत हो गई। मृतका की पहचान लक्ष्मण नगर गांव के स्व नवल मंडल की 13 वर्षीया पुत्री प्रियंका कुमारी के रूप में हुई है। मुखिया पति अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि शनिवार की सुबह वह घर के बगल में बकीया नदी किनारे शौच के लिए गई थी।