गायघाट: भटगामा गांव में श्रद्धांजली सभा का किया गया आयोजन, नाव हादसे में जान गंवा चुके 12 मृतकों को दी गई श्रद्धांजली
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट प्रखंड क्षेत्र के भटगामा गांव में नाव हादसे के शिकार हुए मृतकों की श्रद्धांजलि दी गई। सभा के दौरान हादसे में जान गंवा चुके लोगों की तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा गया। विदित हो कि बीते वर्ष 14 सितंबर को भटगामा घाट पर बागमती नदी में नाव डूबने से आठ स्कूली बच्चे समेत 12 लोग डूब गए थे। जिसमें 11 शव मिले थे।