गाज़ियाबाद: सिद्धार्थ विहार में डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार स्कार्पियो कार, स्कार्पियो में सवार 5 छात्रों में 2 छात्र हुए घायल
गाजियाबाद के सिद्धार्थ विहार में गुरुवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। दरसअल गुरुवार सुबह एक तेज रफ्तार स्कार्पियो कार डिवाइडर पर चढ़ते हुए बिजली के पोल से टकराकर रूक गई। कार में बीसीए के पांच छात्र सवार थे। घटना में दो छात्रों को मामूली चोट आई है। जबकि बाकी तीन छात्र सुरक्षित हैं। पुलिस ने घायल छात्रों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा है।