गाज़ियाबाद: थाना विजयनगर क्षेत्र के सिद्धार्थ विहार में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार डिवाइडर पर चढ़कर खंभे से टकराई,2 युवकों को लगी चोट
गाजियाबाद के थाना विजयनगर क्षेत्र के सिद्धार्थ विहार इलाके में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर जा चढ़ी और खंभे से टकरा गई। गाड़ी में पांच युवक सवार थे जिसमें से दो को हल्की-फुल्की चोटें आईं हैं और तीन सुरक्षित हैं। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।