घोड़ाडोंगरी: सारनी में 2 दिवसीय सारनी गौरव दिवस का रंगारंग कार्यक्रम के साथ हुआ समापन
सारनी में रविवार देर शाम करीब 5 बजे 2 दिवसीय सारनी गौरव दिवस का रंगारंग कार्यक्रम के साथ समापन हुआ। नगरपालिका परिषद सारनी द्वारा सारनी में 2 दिवसीय सारनी गौरव दिवस मनाया गया। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। रविवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सीएमओ सीके मेश्राम ने बताया कि नगर पालिका द्वारा 2 दिवसीय सारनी गौरव पर्व मनाया गया।