घोड़ाडोंगरी: सलैया में सड़क हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी हुए घायल, अस्पताल में उपचार जारी
घोड़ाडोंगरी तहसील के सलैया में शनिवार शाम करीब 6 बजे बाइक के सामने कुत्ता जाने से बाइक सवार दंपति गिरकर घायल हो गए। घायल दंपति को घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार सलैया में बाइक के सामने कुत्ता जाने से बाइक सवार दंपति जुवाड़ी गांव निवासी लक्ष्मण मर्सकोले और सुखवंती गिरकर घायल हो गए।