घोड़ाडोंगरी: हनुमानडोह के पास कार ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक सवार युवक हुआ घायल
रानीपुर थाने के हनुमानडोह के पास रविवार शाम 5 बजे कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक घायल हो गया। घायल युवक को डायल 100 पर तैनात पुलिसकर्मियों ने घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है।अस्पताल से मिली जानकारी के हनुमानडोह के पास कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार झाड़कुड़ निवासी निकलेश वरकड़े घायल हो गया।