कटंगी: विद्युत पोल में आया करंट मवेशी की मौत, ग्राम कालीमाटी (टेकाड़ी) की घटना
तहसील क्षेत्र कटंगी के ग्राम कालीमाटी (टेकाड़ी) में एक मवेशी की बिजली का करंट लगने से मौत हो गई। दुर्घटना गांव के ही श्मशान घाट के पास बिजली के पोल से हुई है। जिसके बाद पीड़ित पशुपालक ने पुलिस और विद्युत विभाग को इसकी सूचना दी है ताकि जल्द ही विद्युत पोल की मरम्मत करवा ली जाए जिससे इस तरह की घटना दुबारा ना हो। पशुपालक ने मुआवजा प्रदान कराने की भी मांग रखी है।