कटंगी: पुलिस ने चलाया नशा मुक्ति अभियान थाने में समापन, थाना प्रभारी बोले- अपराध और सड़क हादसों के पीछे नशा एक प्रमुख कारण
कटंगी पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया गया. एक सप्ताह तक चलाए गए इस अभियान का बुधवार की शाम कटंगी थाना परिसर में नगर परिषद अध्यक्ष योगेन्द्र ठाकुर और थाना प्रभारी जयंत मर्सकोले की प्रमुख मौजूदगी में समापन हुआ। समापन कार्यक्रम में नगर के प्रबुद्धजन और पत्रकार शामिल हुए।