कटंगी: ढाबे में भड़की आग, मची अफरा-तफरी,ग्राम सेलवा की घटना
तहसील मुख्यालय से सटी ग्राम पंचायत सेलवा के डोगरूटोला में देशी शराब दुकान के बगल में संचालित होने वाले ढाबे में शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े 11 बजे अचानक से आग भड़क गई। जिसके बाद यहां अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया। आग इतनी तेजी से भड़की की चंद मिनट में ही ढाबे के भीतर मौजूद सभी साम्रगी जलकर स्वाहा हो गई।आगजनी की सूचना मिलते ही दमकल वाहन मौके पर पहुंचा।