कटंगी: सड़क हादसे में मृत रिटायर सैनिक को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई, कटंगी सिवनी रोड मोक्ष धाम में हुआ अंतिम संस्कार
कटंगी-सिवनी मुख्य सड़क मार्ग पर खमरिया के पास मंगलवार की शाम करीब 04 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रुप से घायल हुए भारतीय सेना के रिटायर सैनिक पारस पटले वार्ड क्रमांक 06 कटंगी निवासी की नागपुर उपचार के लिए ले जाते वक्त रास्ते में मौत हो गई थी। देवलापार के शासकीय अस्पताल के चिकित्सक ने मौत की पुष्टि की थी. जिसके बाद शव को कटंगी वापस लाया गया था।