कटंगी: नगर परिषद में हुई विकास कार्यों की समीक्षा बैठक, पंगु बन चुके पार्षदों ने विधायक ने सामने खोला मुंह
नगर परिषद कटंगी के सभा हाल में गुरुवार को विकास कार्यों की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। विधायक गौरव सिंह पारधी की प्रमुख उपस्थिती में बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में अध्यक्ष योगेन्द्र ठाकुर सभी 13 वार्डों के पार्षद मौजूद रहे. उपाध्यक्ष इस बैठक में शामिल नहीं हुई। बैठक की सबसे दिलचस्प बात यह रही पार्षदों ने आज विधायक के सामने अपनी बातें खुलकर रखी।