कटंगी: उजाड़बोपली में पूर्व BDC ने बिजली ठेकेदार पर लगाया RDSS योजना में घटिया मटेरियल का उपयोग करने का आरोप
तहसील क्षेत्र कटंगी की ग्राम पंचायत उजाड़बोपली से गोपालपुर के बीच करीब 06 माह पहले संशोधित वितरण क्षेत्र योजना यानी RDSS के तहत नई विद्युत लाइन का विस्तार किया गया है। इसके साथ ही मुख्य सड़क मार्ग पर 100 केवीए ट्रांसफार्मर के साथ ही इलेक्ट्रिक फ्यूज बॉक्स लगाया गया था। जिसकी क्वालिटी को लेकर अब सवाल खड़े होने लगे है। पूर्व BDC ने घटिया मटेरियल का आरोप लगाया है।