पटियाली: पटियाली में गूंजा देशभक्ति का जयघोष, 1500 लोगों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा
पटियाली में बुधवार को भाजपा मंडल ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। श्री भागवत राष्ट्रीय इंटर कॉलेज से शुरू यात्रा में करीब 1500 लोगों ने हिस्सा लिया। देशभक्ति नारों से कस्बा गूंज उठा। यात्रा शहीद महावीर सिंह राठौर पार्क पहुंची, जहां स्वच्छता अभियान चलाकर शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।