प्रतापगढ़: नगर कोतवाली समेत विभिन्न थानों के 6 बदमाशों की खोली गई हिस्ट्रीशीट, एएसपी ने दी जानकारी
प्रतापगढ़ पुलिस में लूट,हत्या, हत्या का प्रयास,गैंगस्टर,अवैध शस्त्र,अवैध शस्त्रों का परिवहन,मारपीट,छेड़खानी जैसे जघन्य अपराधों को कारित करने वाले 6 पेशेवर अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली है। शनिवार को शाम 6 बजे एएसपी दुर्गेश सिंहः ने जानकारी देते हुए बताया की PS कोत0 नगर से 01, अन्तू से 02, मान्धाता से 02, बाघराय से 01 बदमाश की हिस्ट्रीशीट खोली गई है।