जमुई: इंदपे गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में चार लोग घायल, 112 की पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती
Jamui, Jamui | Jul 19, 2026 इंदपे गांव में भूमि विवाद को लेकर रविवार को दिन के 11 बजे दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस मारपीट में दोनों तरफ से लाठी- डंडे के साथ पत्थराव में कुल चार लोग घायल हो गए। घटना की सूचना डायल 112 की पुलिस को दी गई। इसके बाद मौके पर पहुंची डायल 112 की पुलिस टीम द्वारा सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।