पूरा देष राष्ट्र प्रेम और राष्ट्रीयता की भावना से ओत-प्रोत-प्रतिमा बागरी
वीर गाथा एवं सैनिक सम्मान कार्यक्रम में सैनिकों, वीर नारियों और पुलिस कर्मियों का सम्मान
---
सतना 09 अक्टूबर 2026/सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम में 9 अक्टूबर को जिला पंचायत #सतना के सभाकक्ष में आयोजित वीर गाथा एवं सैनिक सम्मान कार्यक्रम में जिले के सैनिकों, वीर नारियों, भूतपूर्व सैनिक, अर्द्ध सैनिक बलों और पुलिस बल के जवानों का शाल-श्रीफल से सम्मान किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 25 वर्षो से लगातार नागरिकों की सेवा का संकल्प पूरा कर रहे है। इसी प्रकार हमारे वीर सैनिक सीमावर्ती क्षेत्रों में विपरीत परिस्थितियों में भी 24 घंटे देश की सेवा और सुरक्षा कार्य में डटे हुए है। उन्होंने कहा कि सेना का मनोबल मजबूत हुआ है और पूरा देश राष्ट्र प्रेम और राष्ट्रीयता की भावना से ओत-प्रोत है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद सतना श्री Ganesh Singh ने की। इस मौके पर विधायक रामपुर बघेलान श्री Vikram Singh , महापौर श्री Yogesh Kumar Tamrakar , जिला पंचायत अध्यक्ष श्री रामखेलावन कोल, उपाध्यक्ष श्रीमती सुस्मिता सिंह, जिलाध्यक्ष श्री भगवती प्रसाद पाण्डेय, अपर कलेक्टर श्री विकास सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाण्डेय, एसडीएम श्री एलआर जांगडे, डिप्टी कलेक्टर श्री जितेन्द्र वर्मा, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल से.नि. मुनीन्द्र त्रिपाठी, श्री नरेन्द्र त्रिपाठी, श्री प्रबल श्रीवास्तव, श्री अतुल सिंह, श्री मुरारी सोनी, पूर्व विधायक श्रीमती ऊषा चौधरी, पूर्व महापौर श्रीमती ममता पाण्डेय, श्री रामदास मिश्रा, श्री ऋषभ सिंह, श्री अशोक गुप्ता भी उपस्थित थे।
कार्यक्रम के प्रारंभ में राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी और सांसद श्री गणेश सिंह ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन से कार्यक्रम की शुरूआत की। प्रियंक त्रिपाठी के नेतृत्व में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम का गायन भी किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी ने कहा कि जब तक देश प्रेम और सेवा भाव देश के एक-एक नागरिक के अंदर नहीं आयेंगे। जब तक हम देश की सेवा नहीं कर सकेंगे। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में हमारा सैन्य बल मजबूत हुआ है और आगे बढा है। जिसकी ताकत पूरे विश्व ने देखी है। सरकार की आमजनता के कल्याण और विकास के लिए की जा रही प्रतिबद्धता अलग पहचान बनाती है। हम सब मिलकर देश को विकसित बनाने और उसे विश्वगुरू स्थापित करने हमें अपना हर संभव का प्रयास करना चाहिए।
सांसद श्री गणेश सिंह ने कहा कि भारत देश पर जब भी आतंकवादियों का हमला हुआ है। उसका मुहतोड जवाब हमारी सेना ने दुश्मन के घर में घुसकर दिया है। उन्होंने कहा कि आज सेना का मनोबल मजबूत हुआ है और इसी मजबूत मनोबल के साथ देश की रक्षा के लिए हमारे जवान जुटे हुए है। किसी देश की हिम्मत नहीं जो हमारी सेना की ओर आंख उठा कर देख सके। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में ब्रम्होस की स्वदेशी मिसाइल भारत ने बनाई। जिसकी धमक से दुनिया को हमारी ताकत का पता चलता है। सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के मजबूत संकल्पों के बदौलत आज देश से नक्सलवाद को जडमूल से नष्ट कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि वही देश मजबूती से खडा होता है जो राष्ट्रीयता से भरा होता है। अग्निवीर योजना का उद्देश्य देश के युवाओं मे देश का जज्बा पैदाकर उन्हें सेना के योग्य बनाना था। सांसद ने कहा कि देश की सीमा पर तैनात सैनिकों के परिजनों की समस्याओं का तत्काल और प्राथमिकतापूर्वक निदान किया जाना चाहिए। महापौर योगेश ताम्रकार ने कहा कि यह भारत भूमि ही है जिसे जमीन का टुकडा नहीं अपनी मां के स्वरूप में मानते है। उन्होंने कहा कि सतना जिले के लगभग 700 से 800 जवान देश की सीमाओं की रक्षा कर रहे है। जिला पंचायत अध्यक्ष रामखेलावन कोल ने कहा कि मध्यप्रदेश देश का हदय प्रदेश है। सीमावर्ती क्षेत्रों में हमारे सैनिक विपरीत परिस्थितियों में भी दिन-रात रक्षा कार्य में जुटे रहते है। उन्हीं की बदौलत हम सब सुरक्षित है। जिलाध्यक्ष भगवती प्रसाद पाण्डेय ने कहा कि सेवा मेरा योगदान के तहत जिले के सैनिकों और उनके परिवारजनों, अर्द्ध सैनिकबलों, भूतपूर्व सैनिकों, एसडीआरएफ और पुलिस कर्मियों का सम्मान किया जा रहा है। उन्होंने सेवा संकल्प अभियान की गतिविधियों की सिलसिलेवार जानकारी दी। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन सेवा से देश सेवा के 25 साल पर एक दूरदर्शी राजनेता का सफर 25 साल 25 संकट पुस्तिका का वितरण भी किया गया।
#JansamparkMP
CM Madhya Pradesh
Dr Mohan Yadav
#सेवा_संकल्प_अभियान
21 views | Satna, Madhya Pradesh | Oct 9, 2026