अपनी क्षमताओं को पहचानें और मिले अवसरों का सदुपयोग करें-जेपी यादव
----
सतना 09 अक्टूबर 2026/एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, चित्रकूट के ऑडिटोरियम में संभागीय उपायुक्त, जनजातीय कार्य विभाग, रीवा संभाग जेपी यादव ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों से “प्रेरणा संवाद” किया। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी क्षमताओं को पहचानने, उपलब्ध अवसरों का सदुपयोग करने और लक्ष्य प्राप्ति के लिए निरंतर प्रयास करते रहने के लिए प्रेरित किया। श्री यादव ने अपने बचपन के संघर्षों और परिवार की विपरीत परिस्थितियों का उल्लेख करते हुए अपनी “ज़मीं से आसमान तक की उड़ान” की कहानी विद्यार्थियों के साथ साझा की।
उन्होंने बताया कि परिस्थितियां चाहे कितनी भी कठिन हों, यदि व्यक्ति अपनी क्षमता पर विश्वास रखे, लक्ष्य निर्धारित करे और निरंतर प्रयास करता रहे तो सफलता प्राप्त की जा सकती है। उनके जीवन-संघर्ष और अनुभवों ने विद्यार्थियों को विशेष रूप से प्रेरित किया।
CM Madhya Pradesh
Dr Mohan Yadav
#JansamparkMP
#SevaSankalpAbhiyan
#सतना
26 views | Satna, Madhya Pradesh | Oct 9, 2026