*श्री बिहारी रामलीला समाज द्वारा सुभाष पार्क मैदान में आयोजित 130वें वर्ष की ऐतिहासिक रामलीला के अंतर्गत मीना बाजार एवं पुष्प वाटिका प्रसंग का* *भावपूर्ण मंचन किया गया। स्थानीय कलाकारों ने अपने सजीव अभिनय से दर्शकों को श्रीराम और माता जानकी के प्रथम मिलन के प्रसंग से भावविभोर कर दिया।
*पुष्प वाटिका में हुआ श्रीराम-जानकी का मिलन*
सतना। श्री बिहारी रामलीला समाज द्वारा सुभाष पार्क मैदान में आयोजित 130वें वर्ष की ऐतिहासिक रामलीला में मीना बाजार एवं पुष्प वाटिका प्रसंग का मनोहारी मंचन किया गया। रामलीला के इस प्रसंग में भगवान श्रीराम और माता जानकी के प्रथम मिलन को कलाकारों ने बड़े ही भावपूर्ण एवं सजीव ढंग से प्रस्तुत किया।
पुष्प वाटिका में माता सीता के सखियों के साथ पहुंचने और उसी दौरान भगवान श्रीराम के वहां आने का दृश्य दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। श्रीराम और जानकी के एक-दूसरे को देखने तथा प्रथम मिलन के प्रसंग को कलाकारों ने अपनी भावपूर्ण अदाकारी से जीवंत कर दिया। मंचन के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।
रामलीला परिसर में मीना बाजार भी आकर्षण का केंद्र रहा, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं दर्शक पहुंचे। स्थानीय कलाकारों द्वारा प्रस्तुत की जा रही 130 वर्षों से निरंतर चली आ रही रामलीला को लेकर शहरवासियों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। कलाकारों ने संवाद, अभिनय और भाव-भंगिमाओं के माध्यम से रामायण के प्रसंगों को जीवंत करते हुए दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित किया। प्रचार प्रसार प्रमुख श्याम लाल गुप्ता श्यामू ने बताया कि
श्रीराम के रूप में पार्थ शुक्ला लक्ष्मण शुभांक शुक्ला भरत नमो शुक्ला सजल दुबे शत्रुघ्न रावण रमाकांत पटेल हनुमान नन्हू लाल गर्ग इंजीनियर मंगलेश्वर प्रसाद मिश्रा दशरथ शैलेन्द्र कुमार दुबे सभी को हंसाने वाले रामनाथ दाहिया जो कि सभी को अपनी कॉमेडी से प्रसन्न करते हैं।
श्री बिहारी रामलीला समाज के महंत बृजेन्द्र कुमार दुबे, सह महंत शैलेन्द्र कुमार दुबे, समन्वयक पं. हरिप्रकाश गोस्वामी, अध्यक्ष रविशंकर गौरी, कार्यकारी अध्यक्ष अशोक अग्रवाल, महामंत्री राजेश चतुर्वेदी पालन, उपाध्यक्ष सुरेश केसरवानी, रामचरण गुप्ता, मंत्री आशुतोष दुबे, कोषाध्यक्ष सुधीर अग्रवाल, व्यवस्थापक पं. शिवकुमार शुक्ला,अंकुर दुबे, मधुसूदन गुप्ता, उपस्थित रहे।