गावां: सीओ ने दो बोल्डर लोड हाइवा जब्त किए
Gawan, Giridih | Jul 27, 2026 गावां थाना मोड़ पर रविवार की दोपहर साढ़े बारह बजे गावां सीओ ने छापेमारी अभियान चला कर बोल्डर लोड दो हाइवा को जब्त कर किया। जब्त दोनों हाइवा को गावां थाना के बाहर रखवाया गया है। बताया गया कि उक्त दोनों हाइवा में अवैध रूप से ओवर लोड बोल्डर लोड है। छापेमारी के दौरान चालक से कागजात की मांग सीओ ने किया।