नवगछिया में रंगरा थाना पुलिस ने 100 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में चापर निवासी रवि कुमार, अभिषेक कुमार, चंदन कुमार और नीरज कुमार शामिल हैं। एसपी राजेश कुमार ने बताया कि रंगरा चौक पर वाहन जांच के दौरान बस से उतर रहे यात्रियों की तलाशी में ब्राउन शुगर बरामद हुई।