बगहा: बगहा में एसडीपीओ ने थानाध्यक्ष के साथ किया बैठक दिया आवश्यक निर्देश
बगहा एसडीपीओ कुमार देवेंद्र के अध्यक्षता में क्राइम मीटिंग हुई। जिसमें उन्होंने थानावार आपराधिक मामले की बिंदुवार समीक्षा किया। कांडों के निष्पादन में तेजी लाने का निर्देश दिया। एसडीपीओ ने थानेदारों को निर्देश दिया कि महाशिवरात्रि होली व लोकसभा चुनाव को विधि व्यवस्था शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर अलर्ट मोड में रहे।