बगहा: बगहा में आयोजित पंचायत समिति की बैठक में उठा टीएचआर का मुद्दा
बगहा - 2 प्रखंड के सभागार में पंचायत समिति सदस्यों - की बैठक को प्रखंड प्रमुख शिवकुमारी देवी की अध्यक्षता में हुई। बैठक का संचालन कार्यपालक पदाधिकारी सह बीडीओ जयराम चौरसिया ने किया। इस दौरान पंचायत स्तर पर संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई। सदन में आई सीडीएस कार्यालय की ओर से हो रहे टी एचआर वितरण पर सवालिया निशान खड़ा किया गया।