बगहा दो के सभी पंचायत में 5 मार्च से 7 मार्च तक राजस्व शिविर का आयोजन किया जाएगा। बगहा दो के अंचला अधिकारी उदयन सिंह ने बताया कि जिला पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में इस शिविर का आयोजन किया जा रहा है । इस शिविर के माध्यम से लोग अपनी जमीनों को अपने नाम से जमाबंदी दर्ज करा सकते हैं।