बगहा: बगहा के बसवरिया के वार्ड नंबर 8 में हाईटेंशन तार गिरने से लगी आग,एक बझड़े की हुई मौत
बसवरिया पंचायत के वार्ड संख्या 8 में तार टूट कर गिरने से तीन लोग घायल हो गए और एक बछड़े की मौत हो गई है। मुखिया रौशन तिवारी ने बताया कि बिजली के पोल से अचानक तार टूट कर गिर गया। इससे दिनेश साह के एक बछड़े की मौत हो गई है। वही गोविंद साह की बेटी अर्चना कुमारी, अजय साह की पत्नी गुलरी देवी और बेटा सतीश कुमार घायल हो गया है।