बगहा: बगहा में उच्च न्यायालय पटना के आदेश के आलोक में अतिक्रमण के खिलाफ चला बुलडोजर
प्रखंड बगहा एक के इंगलिसिया पंचायत के जमदार टोला बरवा गांव में उच्च न्यायालय पटना के आदेश के आलोक में अतिक्रमित भूमि पर प्रशासन का बुलडोजर चला।अंचलधिकारी सह दण्डाधिकारी बगहा एक मो नौशाद हैदर के नेतृत्व में दर्जनों की संख्या में पुलिस पदाधिकारी, पुलिस जवान के साथ ही महिला पुलिस कर्मी मौजूद रही।