उज्जैन: बाबा महाकाल के चरणों में समर्पित हुआ स्वच्छता का राष्ट्रीय सम्मान, सफाई मित्रों संग महापौर व अधिकारियों ने साझा की खुशियां
स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रचने के बाद गुरुवार को उज्जैन के जनप्रतिनिधियों और निगम अधिकारियों ने यह प्रतिष्ठित पुरस्कार बाबा महाकाल के चरणों में समर्पित किया। दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के हाथों सम्मान ग्रहण कर इंदौर विमानतल से सीधे उज्जैन पहुंचे महापौर मुकेश टटवाल, निगम अध्यक्ष कलावती यादव और निगमायुक्त अभिलाष मिश्रा ने श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजन कर आभार व्यक्त किया। इस गौरवपूर्ण अवसर पर सफाई मित्रों को विशेष रूप से शामिल कर उनके साथ खुशियां साझा की गईं तथा इस ऐतिहासिक उपलब्धि का श्रेय शहर के सफाई कर्मियों, अधिकारियों और नागरिकों के सामूहिक समर्पण को दिया गया।
#UjjainNews #SwachhSurvekshan #MahakalMandir #SwachhUjjain #SafaiMitra