झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार रविवार को एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) की प्रगति की समीक्षा करने राजमहल और उधवा पहुंचे। इस दौरान जिला उपायुक्त दीपक कुमार दुबे की मौजूदगी में अधिकारियों के साथ बैठक कर मतदाता सत्यापन, पुरानी मतदाता सूची से मिलान, मैपिंग, नोटिस और सुनवाई की प्रक्रिया की समीक्षा की गई।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची से वंचित नहीं रहना चाहिए। साथ ही लंबित मामलों का जल्द निष्पादन करते हुए सभी कार्य पारदर्शिता और निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने को कहा। आगामी 22 दिसंबर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।
📍 राजमहल एवं उधवा, साहिबगंज (झारखंड)
संथाल हूल एक्सप्रेस हर खबर निष्पक्ष, हर खबर आपके लिए।
#SIR #JharkhandNews #Rajmahal #Udhwa #Sahibganj ElectionCommission VoterList SanthalHoolExpress