कटिहार: मनसाही में घास काटने गया व्यक्ति सर्पदंश का शिकार, इलाज के बाद बची जान
घटना के बारे में सर्पदंश के शिकार मो मजहर ने बताया कि शुक्रवार के दोपहर 12 बजे वह घास काटने खेत गए थे। घास काटने के दौरान एक जहरीले सांप ने उनके पैर पर डस लिया। जिसकी जानकारी उनके द्वारा परिजनों को दी गई। परिजन मजहर को सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इलाज के बाद उसकी जान बचा ली गई है। फिलहाल चिकित्सक के देखरेख में इलाज जारी है।