कटिहार: शराब तस्करी से जुड़े 5 आरोपी पुलिस पर हमला करने के बाद सदर अस्पताल में मेडिकल जांच के लिए लाए गए
8 अक्टूबर की रात शराब के विरुद्ध छापेमारी करने गई पुलिस पर शराब तस्करों ने हमला कर दिया था। पुलिस किसी तरह जान बचाकर भागे। लेकिन शराब तस्करों ने वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस पर हमला करने के आरोप में कई लोगों को गिरफ्तार किया गया। शुक्रवार की दोपहर 12 बजे पुलिस पर हमला करने वाले पांच आरोपी को मेडिकल जांच के लिए लाया गया था।