कटिहार: मानिकपुर गांव में नदी में डूबने से 10 वर्षीय बच्ची की हुई मौत, शव को पोस्टमार्टम के लिए लाया गया सदर अस्पताल
शुक्रवार की दोपहर 1 बजे सालमारी थाना क्षेत्र के मानिकपुर गांव से एक बच्ची के शव का पोस्टमार्टम करने पर सदर अस्पताल लेकर पहुंचे थे। जिसकी डूब कर मौत हुई थी। घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि गुरुवार के दोपहर मौसमी कुमारी अपने कुछ दोस्तों के साथ नदी के तरफ नहाने के लिए गई थी। इसी दौरान गहरे पानी में चले जाने के कारण उसकी डूब कर मौत हो गई।