कटिहार: उत्पाद विभाग ने अंबेडकर चौक के समीप से 44.5 लीटर विदेशी शराब के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
उत्पाद विभाग ने अंबेडकर चौक के समीप से 44.500 लीटर विदेशी शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं । यह घटना दिन के दस बजे की हैं । उत्पाद विभाग ने इस मामले में एक ऑटो को जप्त किया हैं । उत्पाद विभाग ने आगे की कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार आरोपियों को मेडिकल टेस्ट के बाद जिला भेज दिया है और मामले की जाँच शुरू कर दी हैं ।