कटिहार: अमीराबाद में करंट की चपेट में आने से एक बालक गंभीर रूप से जख्मी, सदर अस्पताल में इलाज जारी
गुरुवार की दोपहर एक बजे एक बालक को अमीराबाद से इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया था। जो करंट की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गया था। घटना के बारे में परिजन ने बताया कि शेख वरुण गाय चराने के लिए खेत गया था। जहां पूर्व से ही बिजली का तार टूट कर गिरा था और तार में बिजली सप्लाई हो रही थी। जिसकी चपेट में आने से शेख वरुण गंभीर रूप से झुलस गया।