संसदीय स्थायी समिति ने महाबोधि मंदिर का किया दर्शन, बोधि वृक्ष का किया अवलोकन, आईटीसी होटल, बोधगया में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में बिहार गौरव गान सहित लोक-सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
गया: संसदीय स्थायी समिति, परिवहन, पर्यटन एवं संस्कृति के प्रस्तावित गया अध्ययन भ्रमण कार्यक्रम के क्रम में समिति के माननीय सांसदगण एवं सम्मानित सदस्यों ने बोधगया स्थित विश्व धरोहर महाबोधि मंदिर का दर्शन किया। समिति के सदस्यों ने मंदिर परिसर में भगवान बुद्ध की प्रतिमा के दर्शन के साथ पवित्र बोधि वृक्ष का अवलोकन किया तथा बौद्ध धर्म एवं बोधगया की ऐतिहासिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
अध्ययन भ्रमण में संसदीय स्थायी समिति के माननीय सभापति श्री संजय कुमार झा सहित श्रीमती सुधा मूर्ति, श्री गोला बाबूराव, श्री मोहम्मद नादिमुल हक, श्री जग्गेश, श्री के. श्रीदेवसिंह झाला, श्री एस. कल्याणसुंदरम, श्रीमती एस. फांगनोन कोन्याक, सुरेंद्र सिंह नागर, इमरान प्रतापगढ़ी, मियां अल्ताफ अहमद, प्रदान बरुआह, श्री आर.के. चौधरी, अनिल फिरोजिया, तापिर गाओ, श्री विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी, श्री राहुल कस्वां, श्रीमती जून मालियाह, श्री अजय कुमार मंडल, के.ई. प्रकाश, राजीव प्रताप रूडी, डॉ. एम.पी. अब्दुस्समद समदानी, कुमारी सेलजा, श्री अविमन्यु सेठी, श्री अनुराग शर्मा, श्री सुरेश कुमार शेटकर, श्री तेंगेला उदय श्रीनिवास, श्री देवेश चंद्र ठाकुर, श्री अमरसिंग तिस्सो, श्री मनोज तिवारी एवं श्री के.सी. वेणुगोपाल उपस्थित रहे।
इस अवसर पर जिलाधिकारी शशांक शुभंकर द्वारा संसदीय स्थायी समिति के माननीय सभापति, सांसदगण एवं सम्मानित सदस्यों को भगवान बुद्ध की प्रतिमा एवं स्मृति-चिह्न (मोमेंटो) भेंट कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। समिति के सदस्यों ने महाबोधि मंदिर परिसर में भगवान बुद्ध के ज्ञान प्राप्ति स्थल, पवित्र बोधि वृक्ष तथा मंदिर की ऐतिहासिक एवं आध्यात्मिक महत्ता के बारे में जानकारी प्राप्त की। सदस्यों ने बोधगया की वैश्विक बौद्ध विरासत एवं यहां आने वाले देश-विदेश के श्रद्धालुओं और पर्यटकों के संदर्भ में भी जानकारी ली।
आईटीसी होटल में आयोजित हुआ विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम
महाबोधि मंदिर दर्शन के पश्चात आईटीसी होटल, बोधगया में संसदीय स्थायी समिति के माननीय सदस्यों एवं अतिथियों के सम्मान में विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिहार की समृद्ध कला एवं सांस्कृतिक विरासत को आकर्षक प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। इस दौरान बिहार गौरव गान सहित बिहार की लोक परंपरा, कला, संस्कृति एवं विरासत पर आधारित गायन तथा अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। कलाकारों द्वारा प्रस्तुत मनोहारी कार्यक्रमों में बिहार की विविध लोक परंपराओं एवं सांस्कृतिक समृद्धि की झलक देखने को मिली। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों को संसदीय स्थायी समिति के माननीय सदस्यों एवं उपस्थित अतिथियों ने काफी सराहा। सदस्यों एवं अतिथियों ने बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की प्रशंसा करते हुए कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। अध्ययन भ्रमण के माध्यम से माननीय सदस्यों को गया एवं बोधगया की ऐतिहासिक, धार्मिक, पर्यटन एवं सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराने के साथ-साथ जिले की महत्वपूर्ण पर्यटन एवं सांस्कृतिक स्थलों की विशेषताओं से अवगत कराया जा रहा है।