लखीसराय: उत्पाद पुलिस ने लखीसराय जिले में तीन जगह छापेमारी कर तीन शराब तस्करों को किया गिरफ्तार
शुक्रवार अपराह्न 5:35 बजे उत्पाद पुलिस लखीसराय द्वारा प्रेस ब्रीफ में द्वारा दी गई जानकारी के जिले में तीन जगहों से तीन शराब तस्कर गिरफ्तार हुए. हलसी थाना क्षेत्र में बंडोल गांव से छोटू कुमार को, मेदनी चौकी थाना क्षेत्र में नन्हकी टोला से राजेश महतो को तथा बड़हिया स्टेशन के समीप से पटना जिला के नगवा निवासी कुंदन कुमार को महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया गया.