बिंदकी: बरेठर बुजुर्ग में मामूली कहासुनी के बाद एक व्यक्ति के साथ उसके भाई ने की मारपीट, पुलिस ने सीएचसी में कराया भर्ती
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के बरेठर बुजुर्ग में शनिवार की रात को मामूली कहा सुनी में रामनाथ पुत्र इंद्रपाल के साथ उसके भाई ने मारपीट कर घायल कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर 112 नंबर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। रविवार की सुबह 7:00 बजे बताया गया की मामूली कहासुनी में भाई ने भाई को मारपीट कर घायल कर दिया।