परैया: परैया के अशोक उच्च विद्यालय में जनगणना 2027 को लेकर तीन दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित
Paraiya, Gaya | Apr 16, 2026 परैया के अशोक उच्च विद्यालय स्थित स्मार्ट क्लास में गुरुवार दोपहर जनगणना 2027 के लिए प्रगणकों और पर्यवेक्षकों का तीन दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण चरणबद्ध तरीके से शुरू हुआ। पहले समूह के प्रशिक्षण में कुल 88 प्रगणकों व पर्यवेक्षकों ने भाग लिया। जहाँ उन्हें आगामी डिजिटल जनगणना की बारीकियों से अवगत कराया गया। ट्रेनर अविनाश कुमार व अभय पाठक ने प्रशिक्षण दिया।