कोल: महिला ने 4 व्यक्तियों पर लगाया सामूहिक दुष्कर्म के बाद अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने का आरोप, SSP से शिकायत
Koil, Aligarh | Apr 8, 2024 थाना खैर के एक गांव की महिला ने 4 लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि 4 लोगों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया और फिर उसका एक अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। पीड़िता का कहना है कि यह सब करने के बाद अब उक्त आरोपी पीड़िता को ब्लैकमेल भी कर रहे हैं। घटना के बाद पीड़िता ने आज SSP से शिकायत की है।