कोल: जिला न्यायालय के बाहर आपसी विवाद के बाद अधिवक्ताओं में हुई नोकझोंक व मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Koil, Aligarh | Apr 8, 2024 थाना सिविल लाइन के जिला न्यायालय के बाहर अधिवक्ताओं में आपसी विवाद के बाद नोकझोंक व मारपीट हो गई। घटना की सूचना पर क्षेत्रीय पुलिस मौके पर पहुंची और बीच बचाव का प्रयास किया लेकिन पुलिस के सामने ही जमकर नोकझोंक व मारपीट होती रही। अधिवक्ताओं के बीच हुई नोकझोंक व मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।