कोल: देवी नगला में व्यक्ति ने विषाक्त पदार्थ खाकर की आत्महत्या, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
Koil, Aligarh | Apr 8, 2024 थाना महुआ खेड़ा के देवी नगला में व्यक्ति ने विषाक्त पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। मृतक 35 वर्षीय सत्येंद्र अपनी पत्नी व बच्चों के साथ परिवार से अलग था। रविवार को सतेंद्र के परिजनों को सूचना मिली कि सत्येंद्र ने विषाक्त पदार्थ खा लिया है। बेहोश अवस्था में परिजन सत्येंद्र को अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।